टी-20 वर्ल्ड कप में आज भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला होना है। दोनों टीमें ऐतिहासिक मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर करीब एक लाख दर्शकों के सामने खेलती नज़र आएँगी। भारत और पाकिस्तान के बीच मौजूदा टी-20 वर्ल्ड कप में यह पहला मैच होगा। दोनों ही टीमें जीत के साथ शुरुआत करना चाहेंगी। वहीं टीम इंडिया पिछले टी20 वर्ल्ड कप में अपनी हार का बदला लेने के लिए मैदान में उतरेगी।

वहीं मेलबर्न भी क्रिकेट के रंग में रंगा दिखाई दे रहा है। ऑफीशियल ट्विटर हैंडल से एक वीडियो शेयर किया गया है। वीडियो में दिख रहा है कि मेलबर्न की सड़कों पर भारतीय खिलाड़ियों की तस्वीरें बनाई गई हैं। जिसमें रोहित शर्मा, विराट कोहली और हार्दिक पांड्या शामिल हैं।

भारत बनाम पाकिस्तान आमने-सामने

दोनों टीमों के बीच अब तक 11 टी-20 मैच खेले जा चुके हैं। इस बीच भारत ने आठ मैच अपने नाम कर लिए हैं। पाकिस्तान ने केवल तीन मैच जीते हैं। टी20 वर्ल्ड कप की बात करें तो दोनों के बीच छह मैच खेले जा चुके हैं। इनमें से पांच में भारत को जीत मिली है बाकी के मैच पाकिस्तान के नाम रहे हैं।