न्यूजीलैंड के खिलाफ बीच क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल में खेले जा रहे तीसरे वन डे में केवल 121 के स्कोर में ही आधी टीम इंडिया पवेलियन लौट गई। टीम के दिग्गज बल्लेबाज़ शिखर धवन, ऋषभ पंत और सूर्यकुमार यादव फ्लॉप रहे, वहीं युवा ओपनर शुबमन गिल का बल्ला भी खामोश रहा।
टीम इंडिया के लिए केवल श्रेयस अय्यर ही 49 रनों की पारी खेल पाए। शुरूआती पांच विकेट में से एडम मिल्ने ने 3 वकेट लिए। एक-एक विकेट डेरिल मिचेल और लॉकी फर्ग्युसन को मिला।
इस मुकाबल में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। इससे पहले क्राइस्टचर्च में बारिश के कारण टॉस में देरी हुई। मैच अपने तय समयानुसार 10 मिनट देर से शुरू हुआ। न्यूजीलैंड ने अपनी प्लेइंग इलेवन में एक बदलाव किया है, लेकिन टीम इंडिया बिना बदलाव के उतरी।
न्यूजीलैंड की टीम के पास 1-0 की अजेय बढ़त है। बारिश के कारण दूसरा वनडे बेनतीजा रहा था। ऐसे में शिखर धवन की कप्तानी में वाली टीम इंडिया के पास यह मुकाबला जीत कर सीरीज़ बराबर करने का मौका है।
आज की प्लेइंग-11
भारतः शिखर धवन (कप्तान), शुभमन गिल, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत, दीपक हुड्डा, वाशिंगटन सुंदर, दीपक चाहर, उमरान मलिक, अर्शदीप सिंह और यजुवेंद्र चहल।
न्यूजीलैंडः फिन एलेन, डेवोन कॉनवे, केन विलियमसन (कप्तान), डेरिल मिचेल, टॉम लैथम, ग्लेन फिलिप्स, मिचेल सैंटनर, एडम मिल्ने, मैट हेनरी, टिम साउदी और लॉकी फर्ग्युसन।