UNESCO News: इस साल की शुरुआत में भारत के लिए अच्छी खबर सामने आई है जिसमें भारत पहली बार यूनेस्को (UNESCO) की विश्व धरोहर समिति की अध्यक्षता और मेजबानी करेगा. यूनेस्को में भारत के स्थायी प्रतिनिधि विशाल वी शर्मा ने यह जानकारी दी.

नई दिल्ली में होगी बैठक-

शानदार G20 बैठक के बाद अब भारत को एक और बड़ी कामयाबी हासिल हुई है. जिसमें इस साल भारत में यूनेस्को की विश्व धरोहर समिति की अध्यक्षता और मेजबानी करने का निर्णय लिया गया है. बात दें कि भारत पहली बार यूनेस्को की विश्व धरोहर समिति की अध्यक्षता और मेजबानी करने जा रहा है.

यह बैठक 21 से 31 जुलाई 2024 तक नई दिल्ली आयोजित कि जाएगी. यूनेस्को में भारत के स्थायी प्रतिनिधि विशाल वी वर्मा ने इससे जुड़ी हुई सभी जानकारियां साझा की हैं. 

यह पहली बार होगा कि देश यूनेस्को की विश्व धरोहर समिति का नेतृत्व और मेजबानी करेगा. इससे भारत को विश्व स्तर पर सांस्कृतिक और प्राकृतिक विरासत स्थलों के संरक्षण और मान्यता में सक्रिय रूप से योगदान करने का अवसर मिलेगा.