भारतीय सेना का एक हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया है। हेलीकॉप्टर का पायलट सुरक्षित है। हादसा जम्मू-कश्मीर के गुरेज सेक्टर में हुआ। बताया जा रहा है कि यह हादसा इलाके में भारी बर्फबारी के कारण हुआ है। बचाव और राहत कार्यों के लिए जमीन और हवाई मार्ग से हेलीकॉप्टर तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है।

सेना के एक अधिकारी के मुताबिक, जम्मू-कश्मीर के गुरेज सेक्टर के बरुम इलाके में भारतीय सेना का एक हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। सुरक्षाबलों की तलाशी टीम हेलीकॉप्टर के चालक दल को बचाने के लिए बर्फ वाले इलाके में पहुंच रही है. अधिक विवरण की प्रतीक्षा है। इस बीच पहले भी कई हेलीकॉप्टर और विमान हादसे हो चुके हैं। इस तरह के हादसों में जानमाल का भारी नुकसान होता है।