श्रीलंका के खिलाफ ख़राब शुरुआत के बाद पाकिस्तान के रिकॉर्ड रन चेज ने भारत के पूर्व क्रिकेटरों का भी दिल जीत लिया है। विपरीत परिस्थतियों में मोहम्म्मद रिज़वान की धमाकेदार पारी की जमकर सराहना हो रही है। वीरेंद्र सहवाग और संजय मांजरेकर ने पाकिस्तान की जीत और रिज़वान की पारी की दिल खोलकर तारीफ़ की है।

संजय मांजरेकर ने लिखा कि जब रिज़वान को क्रेम्पिंग  होने लगी, तो श्रीलंका को पता चल गया होगा कि वे मुसीबत में हैं। क्या खेल है! पाकिस्तान के लिए क्या जीत है!

वहीं वीरेंद्र सहवाग ने लिखा-  क्या फ़ैंटा लगया, विश्व कप का सर्वोच्च रन चेज । शुरुआती 2 विकेट खोने के बाद पाकिस्तान की ओर से शानदार प्रदर्शन। शफीक शांत और सुरुचिपूर्ण था और रिज़वान दिखा रहा था कि वह इतना विश्वसनीय क्यों है। श्रीलंकाई गेंदबाज़ी हर जगह चरम पर थी और बहुत सारे अतिरिक्त भी थे।

पाकिस्तान ने ने विश्व कप में मंगलवार को इतिहास रचते हुए श्रीलंका के खिलाफ हैदराबाद में 345 रन का लक्ष्य हासिल किया था। श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। उसने 50 ओवर में नौ विकेट पर 344 रन बनाए थे।

पाकिस्तान ने 48.2 ओवर में चार विकेट पर 345 रन बनाकर मैच को जीत लिया। पाकिस्तान के लिए मोहम्मद रिजवान और अब्दुल्ला शफीक ने शतकीय पारी खेली। दोनों ने मिलकर पाकिस्तान को विश्व कप में लगातार दूसरी जीत दिलाई।

इमाम उल हक 12 और कप्तान बाबर आजम के 10 रन बनाकर आउट होने के बाद पकिस्तान मुश्किल में नज़र आ रही थी लेकिन रिजवान और शफीक ने तीसरे विकेट के लिए 156 गेंद पर 171 रन की साझेदारी कर टीम को जीत तक पहुंचाया। रिज़वान  121 गेंद पर 134 रन बनाकर नाबाद रहे।