बर्मिंघम. कॉमनवेल्थ गेम्स के दूसरे दिन भारतीय वेटलिफ्टर ने कमाल दिखाते हुए मेडल्स की झड़ी लगा दी. गेम्स में चारों पदक वेटलिफ्टिंग में आए। मीराबाई ने गोल्ड मेडल जीता, बिंदिया रानी महादेव ने सिल्वर और गुरुराजा ने ब्रॉन्ज मेडल जीतकर चार मेडल अपने नाम किए। संकेत महादेव ने मेंस 55 किलो कैटेगरी में देश को पहला मेडल दिलाया। गुरुराजा ने 269 किलो वेट उठाकर दूसरा पदक हासिल किया। उनके नाम ब्रॉन्ज मेडल आया। मीराबाई चानू ने 49 किलो कैटेगरी में भारत को पहला गोल्ड मेडल दिलाया। उन्होंने कुल 201 किलो वेट उठाकर गेम्स रिकॉर्ड के साथ पहला स्थान हासिल किया। बिंदिया रानी ने देश के लिए चौथा मेडल जीता। उन्होंने 55 किलो कैटेगरी में सिल्वर मेडल अपने नाम किया।
टोक्यो ओलिंपिक की ब्रॉन्ज मेडलिस्ट लवलीना बोरगोहेन 70 किलो वेट कैटेगिरी में क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई है। भारतीय हॉकी विमेंस टीम ने वेल्स को 3.1 से हरा दिया। वंदना कटारिया ने मैच में दो गोल किए। गुरजीत कौर ने एक गोल किया। भारत की यह दूसरी लगातार जीत है। पहले मैच में घाना को हराया था। अब भारत का अगला मुकाबला इंग्लैंड के खिलाफ दो अगस्त को होगा।
भारतीय मुक्केबाज मोहम्मद हसमुद्दीन ने 54 किलो वेट कैटेगरी के प्री क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। टेबल टेनिस में भारत ने गुआना को 3.0 से हराया. विमेन टीम के ग्रुप.2 में भारतीय टीम ने गुआना पर आसान जीत दर्ज की है। बैडमिंटन मिक्स्ड टीम इवेंट के ग्रुप स्टेज में भारत ने श्रीलंका को हरा दिया है।