पश्चिम जोन में इंदौर जिला प्रथम और गुजरात का बड़ोदरा एवं राजस्थान के बांसवाड़ा जिले को संयुक्त रूप से द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ है।

इंदौर को ये अवार्ड साल 2021 में किए गए बेहतरीन कामों के लिए मिला है।  इसके लिए केंद्र सरकार के द्वारा केंद्रीय भूजल बोर्ड के उच्च अधिकारियों की एक टीम भेजी गई थी। इस टीम ने जिले के ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रों में जल संरक्षण एवं पानी के दोबारा उपयोग संबंधी कामों का अवलोकन किया था और इसके बाद इस प्रकार की अनुशंसा की गई थी। इंदौर जिले के दुर्जनपुर एवं यशवंत नगर ग्राम पंचायत में रिज लाइन एवं ड्रेनेज लाइन ट्रीटमेंट की कामों से मंत्रालय काफी प्रभावित था। साथ ही, कबीर खेड़ी एसटीपी प्लांट, कनाडा झील संरक्षण एवं ग्राम भगोरा में वाटरशेड परियोजना के अंतर्गत भूजल पुनर्भरण के काम को भी केंद्रीय दल ने सराहा। 

पुरस्कार के मूल्यांकन में जिले में ग्रामीण विकास विभाग की वाटरशेड विकास योजना में कनाडा एवं गंभीर नदी के जलग्रहण क्षेत्र में किये गये ट्रीटमेंट एवं निर्माण कार्य, मनरेगा के अन्तर्गत ग्रामीण क्षेत्र के पौधारोपण, जिले में 'कैच द रेन' अभियान के अंतर्गत निर्मित जल संग्रहण एवं जलपुर्नभरण कार्य का विशेष योगदान रहा। इसके अलावा, नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में रूफ वाटर हार्वेस्टिंग कार्य, बावड़ी जीर्णोद्धार आदि प्रयासो का समावेश किया गया।