कुछ दिन पूर्व मध्य प्रदेश के सबसे बड़े शासकीय अस्पताल  एम वाय में गोली कांड को आजम देने वाला आरोपी सलमान लाला को पुलिस ने किया राजबाड़ा से गिरफ्तार । लाइव वीडियो आया सामने।

गुंडे सलमान लाला का पुलिस गिरफ्त में गिड़गिड़ाते हुए वीडियो...

मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में अपराध पर लगाम लगाने के लिए कमिश्नर सिस्टम लागू किया गया है. लेकिन शहर में अब भी क्राइम कंट्रोल नहीं दिख रहा है. इसका जीता-जागता उदाहरण एमवाय अस्पताल परिसर में देखा गया था। गैंगस्टर सलमान लाला और उसके साथियों ने युवक को गोली मार कर घायल कर दिया। घटना के बाद बदमाश बाइक छोड़कर फरार हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपित की तलाश शुरू कर दी है।

ये मामला है
फायरिंग का पूरा मामला संयोगितागंज थाना क्षेत्र के एमवाय अस्पताल परिसर से जुड़ा है. अस्पताल से एंबुलेंस निकालने को लेकर शुक्रवार देर रात इमरान और सद्दाम के बीच कहासुनी हो गई। दोनों एम्बुलेंस मरीजों को एमवाय अस्पताल से ले जाती हैं। कुछ दिन पहले इमरान ने सद्दाम के भाई की कार का शीशा फोड़ दिया था। जिसकी शिकायत थाने में भी की गई थी। इमरान शुक्रवार रात गैंगस्टर सलमान लाला और उसके साथियों के साथ एमवाय अस्पताल परिसर पहुंचे। जहां सद्दाम पर गोलियों की बौछार हो गई। घटना में सद्दाम के हाथ में गोली लगी और वह घायल हो गया। घटना के बाद बदमाश अपनी दो बाइक वहीं छोड़कर फरार हो गए।

उधर संयोगितागंज पुलिस के मुताबिक घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया. वहीं, पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास की धारा के तहत मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। बता दें कि मध्य प्रदेश के सबसे बड़े एमवाय अस्पताल में फायरिंग की यह पहली घटना नहीं है. इससे पहले एक कैदी की अस्पताल के वार्ड में इलाज के दौरान गोली मारकर हत्या कर दी गई थी.