स्वच्छता में नंबर वन इंदौर अब एक और नई पहचान के लिए भी जाना जायेगा. क्योंकि इंदौर को अत्याधुनिक रेलवे स्टेशन की सौगात जो मिलने जा रही है. इंदौर रेलवे स्टेशन को एक हज़ार करोड़ की लागत से राजबाड़ा की तर्ज़ पर भव्य रूप दिया जाएगा.
इंदौर मेयर पुष्यमित्र भार्गव ने सोशल मीडिया के ज़रिये जानकारी साझा करते हुए बताया कि नए रेलवे स्टेशन के लिए 15 फरवरी को रेल मंत्रालय द्वारा टेंडर जारी किया जाएगा. इसके लिए इस वर्ष बजट में 340 करोड़ रुपए आवंटित किए गए है.

नए रेलवे स्टेशन की भव्यता का अंदाजा इन तस्वीरों से लगाया जा सकता है. तस्वीरों से साफ़ समझा जा सकता हैं कि इंदौर का नया रेलवे स्टेशन भोपाल के रानी कमलापति स्टेशन को भी सुंदरता के मामले में पीछे छोड़ सकता हैं.

वैसे इंदौर अब स्वच्छता के बाद बिजनेस सिटी के साथ-साथ इन्फ्रास्ट्रक्चर के मामले में भी तेजी आगे बढ़ रहा हैं. मेट्रो का काम सातवें आसमान पर हैं तो वहीं अब नए रेलवे स्टेशन की सौगात से आवागमन और भी आसान होने वाला है.