भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का पहला मुकाबला नागपुर के जामथा स्टेडियम में खेला जा रहा है। तीसरे दिन ऑस्ट्रेलिया के 177 रनों के जवाब में टीम इंडिया की पहली पारी 400 रन पर ख़त्म हुई। पहली पारी के आधार पर टीम इंडिया को 223 रन की बढ़त मिली है।
टीम इंडिया के लिए अक्षर पटेल ने 84 रनों की पारी खेली वहीं अपना पहला टेस्ट खेल रहे टॉड मर्फी ने सात विकेट झटके। मर्फी के अलावा पैट कमिंस ने दो और नॉथन लायन ने एक विकेट लिए।
इससे पहले दूसरे दिन का खेल ख़त्म होने तक भारत ने सात विकेट खोकर 321 रन बना लिए थे। दूसरे दिन का आकर्षण टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा का शतक रहा। रोहित ने लंच के बाद अपना शतक पूरा किया। यह रोहित शर्मा के टेस्ट करियर का नवां शतक रहा। रोहित ने अपना शतक 171 गेंदों में पूरा किया और अपनी पारी में 14 चौके और दो छक्के लगाए।
रोहित के अलावा रविंद्र जडेजा ने बल्ले से भी जलवा दिखाते हुए नाबाद पचासा ठोका था। अक्षर पटेल भी अर्धशतक बनाया। खेल खत्म होने के समय जडेजा 66 और अक्षर 52 रन बनाकर नाबाद थे। पहले दिन ही भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया की पारी को 177 रन पर समेटा दिया था।