वनडे वर्ल्ड कप में आज भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबला खेला जाएगा। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में दोपहर 2:00 बजे से खेले जाने वाले इस मुकाबले में के लिए जबर्दस्त क्रेज दिखा जा रहा है। मैच को लेकर सट्टे का बाज़ार भी गर्म है वहीं पुलिस भी एक्शन के लिए तैयार है।
सट्टा बाज़ार के मुताबिक टीम इंडिया इस मुकाबले में फेवरेट है। सट्टेबाजों की मानें तो वर्ल्ड कप में इस बार पाकिस्तान का रेट जहां 1.40 रुपये लगा है, वहीं इंडिया के भाव 60 पैसे पर तय किए गए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक़ इस मैच पर अब तक 40 हजार करोड़ रुपए का सट्टा लग चुका है शाम तक यह आंकड़ा और भी ऊपर चला जाएगा।
इस महामुकाबले का एक बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है। क्रिकेट की सबसे बड़ी राइवलरी और वीकेंड दोनों ही मौके इस मैच को और खास बना रहे हैं। शनिवार सुबह से ही लोग अपने काम निपटा कर दोपहर बाद मैच देखने की तैयारी कर रहे हैं।
चार साल बाद दोनों टीमें वर्ल्ड कप में आमने-सामने हैं और वर्ल्ड कप में पाकिस्तान अभी तक कभी भारत से नहीं जीता है। मैच का रोमांच चरम पर है और सट्टा मार्केट भी गर्म है। यही कारण है कि पुलिस भी सटोरियों पर निगाह रखे हुए है।