हांगकांग बेस्ड टेक कंपनी इंफिनिक्स ने भारत में अपना स्मार्टफोन स्मार्ट 8 लॉन्च कर दिया है। इस नए इंफिनिक्स स्मार्टफोन में कंपनी ने इस सेगमेंट में पहली बार एआई कैमरा दिया है। स्मार्टफोन में पहली बार साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट भी दी गई है।

इसके अलावा यह इंफिनिक्स की स्मार्टफोन सेगमेंट का पहला स्मार्टफोन है, जिसमें फ्लैशलाइट के साथ सेल्फी कैमरा दिया गया है। स्मार्टफोन को एंड्रॉयड रन करने वाला मीडियाटेक हेलियो 36 प्रोसेसर के साथ दो स्टोरेज और चार कलर ऑप्शन में उतारा गया है। कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट पर स्मार्टफोन की कीमत 6,749 है। बायर्स इसे ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट से खरीद पाएंगे।

इंफिनिक्स स्मार्ट 8 में रिफेश रेट वाला 6.6 इंच का डिस्प्ले दिया गया है। इसकी मैक्सिमम ब्राइटनेस 500 निट्स है। परफॉर्मेंस के लिए स्मार्टफोन में एंड्रॉयड ऑपरेटिंग सिस्टम पर रन करने वाला मीडियाटेक हेलियो 36 प्रोसेसर दिया है।

फोटोग्राफी के लिए इफिनिक्स स्मार्ट 8 में पहली बार 50 एमपी का मेन कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए स्मार्टफोन में फ्लैश लाइट के साथ 8 एमपी कैमरा कंपनी ने दिया है। पावर बैकअप के लिए स्मार्टफोन में टाइप चार्जिग पोर्ट के साथ 5000 एमएच की बैटरी दी गई है। एक बार फुल चार्ज होने पर यूजर्स इससे 39 घंटे कॉलिंग, 50 घंटे म्यूजिक और 36 घंटे वीडियो स्ट्रीमिंग कर पाएंगे।