केके को अस्पताल ले जाया गया तो उनके सिर और चेहरे पर चोट के निशान थे। जिसके बाद पुलिस ने केके की असामान्य मौत को लेकर मामला दर्ज किया है। अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतज़ार है। पोस्टमोर्टम के बाद ही केके के निधन का सही कारण पता चल सकेगा..!

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by KK (@kk_live_now)

एसएसकेएम अस्पताल के मुताबिक, शव के पोस्टमार्टम की तैयारी कर ली गई है। पोस्टमार्टम के बाद गायक का पार्थिव शरीर परिवार को सौंप दिया जाएगा  केके की पत्नी और बेटा कोलकाता पहुंच रहे हैं, जिसके बाद पुलिस उनका बयान भी लेगी।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by KK (@kk_live_now)

फिलहाल केके की मौत का कारण हार्ट अटैक बताया जा रहा है। कोलकाता में एक लाइव कॉन्सर्ट के बाद केके की तबीयत बिगड़ी और उन्हें अस्पताल ले जाया गया था। केके के निधन से बॉलीवुड स्तब्ध है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी केके के निधन पर शोक जताया है। 

गौरतलब है कि बॉलीवुड के फेमस सिंगर केके उर्फ कृष्ण कुमार कुन्नथ का कोलकाता में एक कॉन्सर्ट के बाद निधन हो गया। केके महज 53 साल की उम्र में  दुनिया को अलविदा कह गए। दिल्ली में जन्में केके की मंगलवार को एक कॉन्सर्ट के दौरान तबीयत बिगड़ी। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by KK (@kk_live_now)