प्रमुख सचिव मनीष सिंह "नगरीय विकास एवं आवास" ने मध्यप्रदेश अर्बन डेवलपमेंट कम्पनी द्वारा क्रियांवित की जा रही जल प्रदाय परियोजनाओं की समीक्षा की। सचिव ने कहा कि जिन परियोजनाओं में प्रयोगिक परीक्षण प्रारंभ हो गया है, वहाँ सामुदायिक गतिविधियों से लोगों को जल-संरक्षण के लिए प्रेरित करें।
जानकारी के अनुसार, प्रयोगिक परीक्षण बैतूल बाजार, पेटलावद, मऊगंज, सोहागपुर, बनखेड़ी, फूंपकलां, ईसागढ़, सुसनेर, शडौरा, हटा, भेडाघाट और माकडोन में प्रारंभ हो गया है।
सचिव ने परियोजनाओं की भौतिक समीक्षा करते हुए निर्देश दिए की समस्त परियोजनाओं को निर्धारित समय-सीमा में पूरा किया जाये। साथ ही परियोजनाओं में बाधित बन रहे मुद्दों को शीघ्र निपटाया जाये तथा इसकी हर सप्ताह समीक्षा की जाये।
गौरतलब है कि नगरीय विकास एवं आवास विभाग के अंतर्गत मध्यप्रदेश अर्बन डेवलपमेंट कम्पनी द्वारा एशियन डेवलपमेंट बैंक के सहयोग से 130 निकायों और विश्व बैंक के सहयोग से 4 निकायों में जल प्रदाय परियोजना पर काम किया जा रहा है। समीक्षा बैठक में नगरीय विकास एवं आवास विभाग के आयुक्त सह प्रबंध संचालक निकुंज श्रीवास्तव, अपर आयुक्त रूचिका चौहान और प्रमुख अभियंता दीपक रत्नावत मौजूद थे।