एक तरफ तो मप्र सरकार को स्वास्थ सुविधाओं को बेहतर करने और लोगो को मुफ्त और अच्छा इलाज़ देने दावा कर रही है लेकिन ज़मीनी स्तर के हालत कुछ ही कहानी कह रहे हैं। पहले तो अस्पताल में इलाज़ के स्ट्रेचर और दवाइयां नही होती थी लेकिन अब तो हालत और भी दयनीय हो गई के मलहम पट्टी में इस्तेमाल होने वाली रुई भी अस्पतालों से गायब है। 

ताज़ा मामला मुरैना जिले का बताया जा रहा है। जहाँ एक महिला स्वास्थ विभाग के अमानवीय व्यवहार का शिकार हुई।  महिला के सर पर लगी चोट पर रुई की जगह गर्भ निरोधक पैकेट के रेपर का इस्तेमाल किया गया। मामले का खुलासा उस समय हुआ जन महिला  ड्रेसिंग कराने पहुँची। 

 

वीडियो में आप देख सकते के किस तरह अस्पताल स्टाफ को महिला के सिर पर ड्रेसिंग करते समय गर्भ निरोधक पैकेट का रैपर मिला।