दक्षिण एशियाई देश इंडोनेशिया में प्रीमैरिटल (शादी से पहले) सेक्स पर बैन लगने वाला है। खबरे है कि साथ ही शादी के बाद पार्टनर के अलावा किसी और से संबंध बनाने पर भी रोक होगी। इसको लेकर यहां की सरकार एक कानून लाने वाली है इसका ड्राफ्ट तैयार कर लिया गया है, जिसे एक हफ्ते के भीतर पार्लियामेंट में पेश किया जाएगा।

कानून बनने के बाद पति और पत्नी को ही शारीरिक संबंध बनाने का अधिकार होगा। नियम तोड़ने पर एक साल की जेल और जुर्माना भी लग सकता है। इंडोनेशिया में करीब तीन साल पहले भी सरकार ने इस कानून को लागू करने की तैयारी की थी, लेकिन हजारों लोग इसके विरोध में सड़कों पर उतर आए थे।