Indonesia Earthquake: इंडोनेशिया के बांदा सागर में तेज भूकंप की खबर सामने आ रही हैं. यूएसजीएस ने कहा कि भूकंप की तीव्रता 6.9 थी. जिससे कई जगहों पर भूकंप के तेज झटके भी महसूस हुए.
समाचार एजेंसी एएफपी के मुताबिक, भूकंप से अब तक किसी भी तरह के नुकसान की खबर नहीं है. समाचार एजेंसी एएफपी ने सौमलाकी शहर के एक निवासी के हवाले से बताया कि भूकंप के झटके तीव्र थे.

भूकंप कितने बजे आया?
नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के मुताबिक, इंडोनेशिया में स्थानीय समयानुसार सुबह 10:23 बजे बांदा सागर में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए. इस भूकंप से सौमलाकी शहर हिल गया.
हालांकि, अभी तक किसी के हताहत होने या क्षति की कोई खबर सामने नहीं आई है. एक निवासी ने बताया कि भूकंप की तीव्रता अधिक थी और पूरा शहर हिल गया.