भारत के पड़ौसी देश पाकिस्तान से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। पाकिस्तान में इंटरनेट सेवा ठप होने की ख़बर है। सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म भी इंटरनेट सेवा बाधित होने की वजह से डाउन बताए गए। जानकारी के मुताबिक अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम को जहर दे दिया गया है। इसके बाद से ही इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई हैं। ऐसे में अब अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम और पाकिस्तान की इंटरनेट सेवा बंद करने को लेकर तरह-तरह की बातें सामने आ रही हैं। पाकिस्तान में इंटरनेट सेवा बंद होने का क्या कारण है, इसे लेकर स्पष्ट रूप से कुछ कहा नहीं जा सकता।
फिलहाल तो इसी बात की चर्चा है, कि दाऊद इब्राहिम को पाकिस्तान में जहर दिए जाने की खबर सोशल मीडिया पर आने के बाद पूरे देश का इंटरनेट बंद कर दिया गया है। पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पाकिस्तान में इंस्टाग्राम, फेसबुक और ट्विटर जैसे प्लेटफॉर्म ब्लॉक हैं। इस बीच जानकारी सामने आई है कि दाऊद की खबर के चलते पाकिस्तान में इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई हैं।
कहा जा रहा है, कि दाउद के अस्पताल में भर्ती होते ही पाकिस्तान के सोशल मीडिया पर हंगामा मच गया और इंटरनेट बंद करने की बात होने लगी। दूसरी ओर इंटरनेट का अप्रचलित होना भी एक कारण बताया जा रहा है। ऐसे में यह सवाल भी उठ रहा है कि इंटरनेट बंद होने की असली वजह क्या है।
एक ओर इंटरनेट बंद होने के लिए इमरान खान को भी एक कारण बताया जा रहा है। वैश्विक इंटरनेट, साइबर सुरक्षा और डिजिटल प्रशासन निगरानी संस्था नेटब्लॉक्स ने कहा कि इमरान खान की पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी द्वारा आयोजित "वर्चुअल पावर शो" के दौरान सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के सर्वर डाउन हो गए थे। इंटरनेट ट्रैकिंग एजेंसी ने कहा, "लाइव मैट्रिक्स एक्स को #पाकिस्तान में फेसबुक सहित इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर प्रतिबंधित कर दिया गया है।" देखने वाली बात ये है कि यहां इंटरनेट की सुविधा कब तक बहाल होगी।