पाकिस्तान के सिंध प्रांत में भीषण रेल हादसे में 34 लोगों की मौत के बाद अब जांच रिपोर्ट में बताया गया है कि फिशप्लेट गायब होने और टूटी पटरी होने की वजह से ये हादसा हुआ। हालांकि, अधिकारी छेड़छाड़ की संभावना से भी इनकार नहीं कर रहे हैं। ज्ञात हो कि कराची से रावलपिंडी जा रही हजारा एक्सप्रेस ट्रेन रविवार को कराची से 275 किलोमीटर दूर नवाबशाह के सरहरी रेलवे स्टेशन के पास पटरी से उतर गई थी। पाकिस्तानी समाचार पत्र द डॉन के मुताबिक, शुरुआती जांच में सामने आया कि हजारा ट्रेन जिस ट्रैक से जा रही थी, उसकी पटरी टूटी हुई थी, इसके अलावा दो फिशप्लेट भी गायब थीं।