नेपाल को अपना नया प्रधानमंत्री मिल गया है। एक बार फिर नेपाली कांग्रेस के सदस्य शेर बहादुर देउबा देश के प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं। पार्टी की ओर से बैठक में उनके नाम पर मुहर लगा दी गई है। जैसा कि विदित है, नेपाल चुनाव के नतीजे कई दिन पहले घोषित हो गए। नेपाली कांग्रेस भी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। लेकिन पीएम पद के लिए इतने उम्मीदवार होने के कारण किसी एक नाम पर सहमत होना मुश्किल था।
लेकिन शेर बहादुर देउबा जरूर दौड़ में सबसे आगे चल रहे थे, लेकिन कई अन्य नेताओं की उम्मीदवारी के कारण प्रक्रिया लंबी चल रही थी। राष्ट्रपति की ओर से इस वजह से सात दिन का अल्टीमेटम भी दिया गया था। अब जब नेपाली कांग्रेस शेर बहादुर देउबा के नाम पर राजी हो गई है। अब इसके बाद देउबा की ओर से बस सरकार बनाने का दावा पेश किए जाने की औपचारिकता ही शेष रह गई है।
इस चुनाव में नेपाली कांग्रेस को 275 में से 89 सीटों, सीपीएन-यूएमएल को 78 सीटों और सीपीएन-माओवादी को 32 सीटों से संतोष करना पड़ा था। पहली बार चुनाव लड़ रही राष्ट्रीय आज़ाद्रधन पार्टी ने भी 20 सीटों, जनता समाजवादी पार्टी ने 12 सीटों और जनमत पार्टी ने 6 सीटों पर जीत हासिल की है।