नॉर्थ अफ्रीकी देश मोरक्को में आज भारतीय समयानुसार तड़के चार बजे भीषण भूकंप आया । रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 6.8 मापी गई। अब तक 296 लोगों के मारे जाने की सूचना है तथा भारी तबाही हुई है। सैकड़ों इमारतें जमींदोज हो गई हैं। मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है। राहत तथा बचाव कार्य जारी है।

स्थानीय मीडिया ने बताया कि मोरक्को में आए शक्तिशाली भूकंप के बाद कई लोगों की जान चली गई। राजधानी रबात से 320 किलोमीटर दक्षिण में पर्यटन शहर माराकेच में 27 लोगों की मौत हो गई। वहीं दक्षिण में उआरज़ाज़ेट प्रांत में चार अन्य लोगों की मौत हो गई। यह भूकंप मारकेश से 44 मील दक्षिण-पश्चिम में 18.5 किलोमीटर की गहराई पर आया। 

संयुक्त राज्य भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के मुताबिक यह 120 सालों में उत्तरी अफ्रीका में आया सबसे शक्तिशाली भूकंप है। 1900 के बाद से इस इलाके के 500 किमी क्षेत्र में कोई भी एम6 लेवल या इससे बड़ा भूकंप नहीं आया है. यहां एम-5 लेवल के 9 भूकंप ही दर्ज किए गए हैं।