मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन याहव अपनी फिटनेस को लेकर काफी सजग रहते हैं। इसी के चलते बिज़ी शेड्यूल होने के बाद भी सीएम मोहन यादव रोज़ाना योगाभ्यास करते हैं। सीएम योग के मामले में देश के शीर्ष नेताओं में शामिल हैं। वह हर दिन योग करते हैं और इस अभ्यास के कारण उन्हें कुछ जटिल योग भी करना आसान लगता है। मध्य प्रदेश में 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का दसवां साल मनाया जा रहा है। इस मौके पर सीएम मोहन ने भी योग किया।Image

अपने X हैंडल पर एक पोस्ट शेयर करते हुए सीएम मोहन यादव ने लिखा है...

योग : कर्मसु कौशलम्... "योग स्वयं और समाज के लिए" आज #InternationalYogaDay के अंतर्गत भोपाल में आयोजित 'राज्य स्तरीय योगाभ्यास' कार्यक्रम में सहभागिता की और विशिष्ट अतिथिगण, उपस्थित विद्यार्थियों व नागरिकों के साथ सामूहिक योग अभ्यास किया। सभी प्रदेश वासियों से मेरा आग्रह है कि प्रतिदिन योग करें, स्वस्थ रहें, ताकि जीवन के समस्त लक्ष्यों को पूर्ण कर सकें। Image

योग दिवस के मौके पर सीएम मोहन यादव का योग करते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह मयूरासन, शीर्षासन और कई अन्य योगासन करते नजर आ रहे हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव लाठी और हथियार चलाने में भी माहिर हैं। उन्होंने अपनी लाठी और तलवार से कई बार लोगों का दिल जीता है।

सीएम मोहन यादव का कहना है कि वह हर दिन योग करते हैं और इस अभ्यास के कारण उन्हें कुछ जटिल योग भी करने में आसानी होती है। मध्य प्रदेश में 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का दसवां साल मनाया जा रहा है। इस संबंध में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देश पर सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा सभी मंत्रियों के मुख्य अतिथि के साथ होने वाले कार्यक्रमों की सूची जारी कर दी गयी है।