क्रिसमस पर फ्रांस की राजधानी पेरिस में जमकर बवाल हुआ। कुर्दिस्तान वर्कर्स पार्टी समर्थकों की पुलिस के साथ भिड़ंत में कई सुरक्षाकर्मी घायल हो गए। उग्र प्रदर्शनकारियों ने वाहनों को पलट कर आग लगा दी। जवाब में पुलिस ने आंसू गैस के गोले प्रदर्शनकारियों पर छोड़े।
हिंसा उस समय भड़की जब कुर्दिश सांस्कृतिक केंद्र में शुक्रवार को एक बंदूकधारी ने तीन लोगों की हत्या कर दी और तीन अन्य को घायल कर दिया। इस के बाद दूसरे दिन पेरिस में प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच जमकर बवाल हुआ।
क्रिसमस के मौके पर हुई हिंसा और उत्पात के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हैं। ' द कश्मीर फाइल्स के निर्देशक विवेक अग्निहोत्री ने भी पेरिस में उत्पात कर रहे प्रदर्शनकारियों का एक वीडियो शेयर कर बड़ा सवाल किया है।
उन्होंने लिखा कि- पेरिस में क्रिसमस, ये कौन कर रहा है?
गौरतलब है कि फ्रांस की राजधानी पेरिस में शुक्रवार को एक कुर्दिश सांस्कृतिक केंद्र को निशाना बनाकर गोलीबारी की गई थी। क्रिसमस के त्यौहार से सिर्फ कुछ घंटे पहले हुई इस घटना में 3 लोगों की मौत हो गई थी जबकि 3 अन्य घायल हो गए। गोलीबारी में घायल हुए 69 वर्षीय संदिग्ध को गिरफ्तार कर लिया गया है। संदिग्ध ने कुर्दिश सांस्कृतिक केंद्र को निशाना क्यों बनाया इसका कारण तलाशा जा रहा है।