स्वास्थ्य बीमा लेना जरूरी हो गया है। कोरोना के बाद से सभी के लिए स्वास्थ्य बीमा जरूरी माना जा रहा है। यदि आपके पास इस समय स्वास्थ्य बीमा है तो यह आपकी मदद करेगा। कई बीमा कंपनियों का मानना ​​है कि लोगों को नौकरी शुरू करने के बाद कम उम्र में ही स्वास्थ्य बीमा ले लेना चाहिए। कई बार लोग छोटी-छोटी गलतियां कर देते हैं और उन्हें बीमा कराने में दिक्कत होती है। तो जानिए कुछ ज़रूरी बाते..!

स्वास्थ्य बीमा के क्लेम सेटलमेंट की जांच करें-

जब भी आप कोई बीमा पॉलिसी खरीदने जाएं तो सबसे पहले उसके क्लेम सेटलमेंट की उचित जानकारी प्राप्त कर लें। जानकारों का कहना है कि अगर बीमा पॉलिसी सही समय पर क्लेम का निपटारा नहीं करती है तो ग्राहक का बीमा खरीदने का मकसद पूरा नहीं होता है। डिजिटाइजेशन के दौर में क्लेम सेटलमेंट की प्रक्रिया तेज हो गई है। इससे लोगों को क्लेम जल्दी मिल जाता है।

प्रतीक्षा अवधि पर ध्यान दें-

किसी भी पॉलिसी की सबसे खास बात उसका वेटिंग पीरियड होता है। कुछ कंपनियां अपने ग्राहकों को लंबी प्रतीक्षा अवधि देती हैं ताकि पॉलिसी लेने के बाद उन्हें लंबे समय तक बीमा कवर का लाभ न मिले। उपभोक्ताओं को कम प्रतीक्षा अवधि वाली पॉलिसी चुनने का प्रयास करना चाहिए।

पॉलिसी की शर्तों को ठीक से पढ़ें-

हेल्थ इंश्योरेंस लेते समय पॉलिसी के टर्म एंड कंडीशन को ठीक से पढ़ना जरूरी है। कई बार लोग पॉलिसी खरीदते समय टर्म एंड कंडीशन को ठीक से नहीं पढ़ते हैं। इससे उनके लिए पॉलिसी क्लेम करना मुश्किल हो सकता है। जब आप कोई पॉलिसी खरीदते हैं तो हॉस्पिटल ऑपरेशन के साथ-साथ रूम चार्ज, मेडिसिन चार्ज भी ठीक से पढ़ लें।