दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाज एडन मार्कराम को आगामी इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2023 सीजन के लिए सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) टीम का नया कप्तान नियुक्त किया गया है। मार्करम ने न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान केन विलियमसन की जगह ली है, जिन्हें पिछले सीजन के बाद फ्रेंचाइजी ने रिलीज कर दिया था।
मार्कराम सन ग्रुप के स्वामित्व वाली सनराइजर्स ईस्टर्न केप फ्रेंचाइजी का भी हिस्सा थे। सनराइजर्स ईस्टर्न केप ने इस महीने की शुरुआत में SA-20 T-20 लीग का उद्घाटन संस्करण जीता था। ऐसी अटकलें थीं कि SRH द्वारा 8.5 करोड़ रुपये में खरीदे गए मयंक अग्रवाल भी कप्तान हो सकते हैं, लेकिन मार्कराम ने पंजाब किंग्स के पूर्व बल्लेबाज को पीछे छोड़ दिया।
काव्या मारन के स्वामित्व वाली SRH फ्रेंचाइजी ने गुरुवार (23 फरवरी) सुबह अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इसकी घोषणा की। दक्षिण अफ्रीकी मार्कराम ने आईपीएल 2022 में 47.63 की औसत से 139 से अधिक के स्ट्राइक-रेट के साथ तीन अर्द्धशतक के साथ 381 रन बनाए।
मार्कराम SA- 20 लीग में तीसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी थे, जिन्होंने 12 मैचों में 33.27 की औसत से 366 रन बनाए, जिसमें 1 शतक और 1 अर्धशतक भी शामिल था । मार्कराम की सनराइजर्स ईस्टर्न केप ने टूर्नामेंट के फाइनल में प्रिटोरिया कैपिटल्स को हराया।