आईपीएल 2023 के लिए सभी टीमों ने अपने रिटेन किए गए खिलाड़ियों की सूची जारी कर दी है। चेन्नई, गुजरात, आरसीबी, दिल्ली और राजस्थान जैसी टीमों ने ज्यादा बदलाव नहीं किया है और कुछ ही खिलाड़ियों को रिलीज किया है, लेकिन कोलकाता और मुंबई जैसी टीमें पूरी तरह से कायापलट में जुटी हुई है। कोलकाता ने सबसे ज्यादा 16 खिलाड़ियों को रिलीज किया है। वहीं, मुंबई ने 13 खिलाड़ियों की छुट्टी कर दी है। हालांकि, कोलकाता ने ट्रेडिंग में शार्दुल और लॉकी फर्ग्यूसन को खरीद कर अपने पैसे भी खर्च कर दिए हैं।

अब टीम के पर्स में सबसे कम राशि बची है। यहां हम बता रहे हैं कि किस टीम ने किन खिलाड़ियों को रिलीज किया है। अब उनके पास कौन से खिलाड़ी हैं, उनके पर्स में कितना पैसा है और मिनी ऑक्शन में किस टीम को किन खिलाड़ियों की जरूरत होगी?

आईपीएल 2022 में अंक तालिका में सबसे निचले पायदान पर रहने के बाद, मुंबई ने 13 साल तक साथ रहे अनुभवी पोलार्ड सहित 13 खिलाड़ियों को छोड़ दिया है। उन्होंने अपने मुख्य बल्लेबाजों को टीम में बरकरार रखा है, लेकिन जसप्रीत बुमराह को छोड़कर टीम में कोई खास गेंदबाज नहीं है। मुंबई उम्मीद करेगी कि जोफा आर्चर फिट हो जाएं और अगले सीजन में कमाल करें।

ऐसे में बेहरेनडोर्फ और अर्जुन जैसे युवा खिलाड़ी तेज गेंदबाजी आक्रमण बना सकते हैं, लेकिन इस टीम को स्पिन गेंदबाजी का आक्रमण फिर से तैयार करने की जरूरत होगी। मिनी ऑक्शन में मुंबई स्पिन गेंदबाजों पर दांव लगाती दिख सकती है।

ट्रेड में खरीदे खिलाड़ी : कोई नहीं

पर्स में बकाया राशि 8.75 करोड़ विदेशी खिलाड़ियों के लिए खाली जगह 2 मौजूदा टीम- फाफ डुप्लेसिस (कप्तान), विराट कोहली, सुयश प्रभुदेसाई, रजत पाटीदार, दिनेश कार्तिक, अनुज रावत, फिन एलन, ग्लेन मैक्सवेल, वनिंदु हसरंगा, शाहबाज अहमद, हर्षल पटेल, डेविड विली, कर्ण शर्मा, महिपाल लोमरोर, मोहम्मद सिराज, जोश हेजलवुड, सिद्धार्थ कौल, आकाश दीप।

पंजाब किंग्स ने संकेत दे दिए थे कि यह टीम मिनी ऑक्शन से पहले अपना कप्तान बदलेगी और यही हुआ। मयंक अग्रवाल को रिलीज कर दिया गया है। नए कोच और कप्तान के साथ यह टीम नई शुरुआत करना चाहेगी। पंजाब ने नौ खिलाड़ियों को रिलीज कर दिया है। मिनी ऑक्शन में पंजाब के पास हैदराबाद के बाद दूसरा सबसे बड़ा पर्स होगा।

ट्रेड में खरीदे खिलाड़ी : कोई नहीं

पर्स में बकाया राशि: 19.25 करोड़ रुपये विदेशी खिलाड़ियों के लिए खाली जगह : 3 मौजूदा टीम हार्दिक पांड्या (कप्तान), शुभमन : गिल, डेविड मिलर, अभिनव मनोहर, साई सुदर्शन, ऋद्धिमान साहा, मैथ्यू वेड, राशिद खान, राहुल तेवतिया, विजय शंकर, शमी, अल्जारी जोसेफ, यश दयाल, प्रदीप सांगवान, नालकांडे, जयंत यादव, आर साई किशोर, नूर अहमद । दिल्ली कैपिटल आईपीएल 2022 में पांचवें स्थान पर रही थी, लेकिन उन्होंने अपनी टीम में कोई बड़ा बदलाव नहीं किया है। शार्दुल ठाकुर को केकेआर से ट्रेड करना था। रिलीज खिलाड़ी पिछले सीजन में नियमित रूप से टीम का हिस्सा नहीं थे। दिल्ली की टीम मिनी ऑक्शन में एक अच्छे तेज गेंदबाज की तलाश करेगी, जो नोजे के साथ जोड़ी बनाकर कमाल कर सकें।

ट्रेड में खरीदे खिलाड़ी : कोई नहीं

पर्स में बकाया राशि: 20.45 करोड़ रुपये विदेशी खिलाड़ियों के लिए खाली जगह : 3 मौजूदा टीम एमएस धोनी (कप्तान), डेवोन कॉन्वे, ऋतुराज गायकवाड़, अंबाती रायुडू, सुभ्रांशु सेनापति, मोइन अली, शिवम दुबे, राजवर्धन हंगरगेकर, ड्वेन प्रिटोरियस, मिशेल सैंटनर, रवींद्र जडेजा, तुषार देशपांडे, मुकेश चौधरी, मथीशा पथिराना, सिमर देशपांडे, दीपक चाहर, प्रशांत सोलंकी, महेश तीक्ष्ण । गुजरात टाइटंस ने छह खिलाड़ियों को रिलीज किया है। दो खिलाड़ी ट्रेड से टीम में गए हैं।

ट्रेड में खरीदे खिलाड़ी : अमन खान

पर्स में बकाया राशि : 19.45 करोड़ रुपये विदेशी खिलाड़ियों के लिए खाली जगह 2 मौजूदा टीम ऋषभ पंत (कप्तान), डेविड वार्नर, पृथ्वी शॉ, रिपल पटेल, रोवमैन पॉवेल, सरफराज खान, यश दुल, मिशेल मार्श, ललित यादव, अक्षर पटेल, एनरिक नोजे, चेतन साकरिया, कमलेश नागरकोटी, खलील अहमद, लुंगी एनगिडी, मुस्तफिजुर रहमान, अमन खान, कुलदीप यादव, प्रवीण दुबे, विक्की ओस्तवाल । अपने पहले सीजन में लखनऊ सुपर जायंट्स ने प्लेऑफ में जगह बनाई, लेकिन आरसीबी से एलिमिनेटर हार गई। हालांकि, इस टीम ने सभी को चौंकाते हुए जेसन होल्डर को रिलीज कर दिया है। होल्डर को लखनऊ ने 8.75 करोड़ रुपये में खरीदा था। यह टीम मिनी ऑक्शन में बेन स्टोक्स या सैम करन पर दांव लगा सकती है।

ट्रेड में खरीदे खिलाड़ी : कोई नहीं

पर्स में बकाया राशि 23.35 करोड़ रुपये विदेशी खिलाड़ियों के लिए खाली जगह 4 मौजूदा टीम केएल राहुल (कप्तान), आयुष बदोनी, करण शर्मा, मनन वोहरा, क्विंटन डिकॉक, मार्कस स्टोइनिस, कृष्णप्पा गौतम, दीपक हुड्डा, काइल मेयर्स, कुणाल पांड्या, आवेश खान, मोहसिन खान, मार्क वुड, मयंक यादव, रवि बिश्नोई।

पिछले साल की उपविजेता राजस्थान रॉयल्स ने भी नौ खिलाड़ियों को रिलीज कर दिया है। इनमें से चार विदेशी खिलाड़ी हैं, जिन्हें पिछले सीजन में बहुत कम मैच खेलने का मौका मिला था। हालांकि, इनके जाने के बाद भी राजस्थान की टीम काफी संतुलित नजर आती है। मिनी ऑक्शन में यह टीम एक मैच फिनिशर को खरीदना चाहेगी।

ट्रेड में खरीदे खिलाड़ी : जेसन बेहरेनडोर्फ

पर्स में बकाया राशि: 20.55 करोड़ रुपये विदेशी खिलाड़ियों के लिए खाली जगह 3. मौजूदा टीम- रोहित शर्मा (कप्तान), टिम डेविड, रमनदीप सिंह, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, ईशान किशन, ट्रिस्टन स्टब्स, डेवाल्ड ब्रेविस, जोफ्रा आर्चर, जसप्रीत बुमराह, अर्जुन तेंदुलकर, अरशद खान, कुमार कार्तिकेय, ऋतिक शौकीन, जेसन बेहरेनडोर्फ, आकाश माधवली। सीएसके आईपीएल 2022 में नौवें स्थान पर रही, लेकिन इस टीम ने ज्यादा बदलाव नहीं किया है। ब्रावो को जरूर रिलीज कर दिया है।