दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पांच टी-20 मुकाबलों की सीरीज का पहला मैच गुरुवार शाम को खेला जाएगा। मैच से पहले ही टीम इंडिया के कप्तान केएल राहुल के चोटिल होने से बड़ा झटका लगा है। अब युवा भारतीय टीम के सामने दक्षिण अफ्रीका के वह तीन खिलाड़ी बड़ा खतरा बन सकते हैं जो आईपीएल में भी धमाकेदार प्रदर्शन कर चुके हैं।  

सीरीज के लिए चुनी गई टीम इंडिया युवा है लेकिन इन खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का अनुभव बहुत ज्यादा नहीं है। दूसरी ओर दक्षिण अफ्रीका के पास आईपीएल के साथ अंतरराष्ट्रीय अनुभव रखने वाले खिलाड़ी भी मौजूद है। इनमें टीम के पूर्व कप्तान क्विंटन डी कॉक, डेविड मिलर और कगिसो रबाडा से भारतीय टीम को सावधान रहना होगा। तीनों ही खिलाड़ी आईपीएल में धमाकेदार प्रदर्शन कर चुके हैं। 

आईपीएल की नई फ्रेंचाइजी लखनऊ सुपर जॉइंटस  के लिए बतौर ओपनर खेलने वाले क्विंटन डी कॉक आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में तीसरे नंबर पर रहे थे। उन्होंने 15 मुकाबले खेलते हुए 508 रन बनाए थे, जिसमें एक शतक और तीन अर्धशतक भी शामिल थे। इस सीरीज में डी कॉक  भारतीय गेंदबाजों के लिए सबसे बड़ी चुनौती साबित हो सकते हैं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Quinton De Kock (@qdk_12)

दूसरी ओर इस बार डेविड मिलर टीम में फिनिशर की भूमिका में होंगे। मिलर ने राजस्थान रॉयल्स के लिए यह भूमिका बखूबी निभाई थी। टीम को फाइनल में पहुंचाने में मिलर का बड़ा योगदान रहा था।  मिलर ने आईपीएल की 16 पारियों में 481 रन बनाए थे। इसमें दो  पचासे भी शामिल थे। भारतीय टीम के गेंदबाजों को मैच जीतने के लिए मिलर से पार पाना जरूरी होगा। 

वही दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाजी का दारोमदार कैगिसो रबाडा पर होगा। रबाडा अपने पेस और  स्विंग से आईपीएल में सभी टीमों के लिए खतरनाक साबित हुए थे। पावरप्ले के साथ स्लॉग ओवर में भी रबाडा का जादू खूब चला था। रबाडा ने आईपीएल में पंजाब के लिए खेलते हुए 13 मुकाबलों में 23 विकेट झटके थे।  लीडिंग विकेट टेकर आईपीएल में वह नंबर 3 पर थे।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Kagiso Rabada (@rabada_25)