इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 16वें सीजन का शेड्यूल जारी हो गया है। इस संस्करण का पहला मुकाबला 31 मार्च को पहला मुकाबला खेला जाएगा। यह मुकाबला बीते बार की चैंपियन गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच होगा। फाइनल मुकाबला 28 मई को खेला जाएगा।

58 दिन तक चलने वाले टूर्नामेंट में 10 टीमों के बीच कुल 74 मुकाबले खेले जाएंगे। एक टीम 14 मैच खेलेगी, इनमे से 7 अपने होम ग्राउंड पर 7 विपक्षी टीम के होम ग्राउंड पर रहेंगे। 10 टीमों के बीच लीग स्टेज के 70 मुकाबले होंगे। 

12 शहरों में होंगे सभी मैच

टूर्नामेंट के 74 मैच 12 अलग-अलग शहरों में होंगे। IPL टीमों के 10 शहरों के अलावा गुवाहाटी और धर्मशाला भी मुकाबले होंगे। IPL टीमों के 10 शहर मुंबई, चेन्नई, अहमदाबाद, जयपुर, बेंगलुरु, लखनऊ, हैदराबाद, दिल्ली, मोहाली और कोलकाता रहेंगे।