आईपीएस आईएएस के स्थानांतरण की सूची इस माह के अंत तक अंचल में केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की सहमति पर चर्चा आज मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने की. मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव के साथ-साथ पुलिस महानिदेशक के साथ स्थानांतरण को लेकर बैठक हो चुकी है यह विगत 3 दिन में दो बार भी बैठक का दौर समाप्त हुआ इस बैठक में मंत्रालय के कुछ अपर मुख्य सचिव प्रमुख सचिव और सचिव के साथ-साथ एमडी बदले जा रहे हैं.
जानकार सूत्र यह भी बता रहे हैं कि दो संभागीय आयुक्त और लगभग 8 जिले के कलेक्टर बदले जा रहे हैं इनके साथ साथ 3 नगर पालिक निगम आयुक्त भी बदले जा रहे हैं और अभी हाल ही में बने आईएएस जिनमें 14 लोगों को जिला पंचायत की जिम्मेदारी दी जा रही है वहीं दूसरी ओर पुलिस मुख्यालय में भी वरिष्ठ अधिकारियों के साथ साथ बाहर पदस्थ पुलिस अधिकारियों को भी बदला जा रहा है वही शहडोल रीवा जबलपुर और दो पुलिस महानिरीक्षको को भी मुख्यालय पदस्थ किया जा रहा है साथ में 5 रिक्त पड़े डीआईजी को भी पदस्थ किए जाने की संभावना है लगभग 8 पुलिस अधीक्षक बदले जा रहे हैं इसी तरह से 12 अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लगभग 24 डीएसपी बदले जा रहे हैं कलेक्टर और एसपी के जिले में कुछ संभाग भी शामिल जिले हैं स्वास्थ्य विभाग में एक संचालक का पद रखा जा रहा है विद्युत मंडल से 2 एमडी मंत्रालय में बुलाई जा रहे हैं संभवतः यह लिस्ट है लेकिन कल 26 जनवरी के कारण संभवत 27 से 30 जनवरी में सूची जारी हो जाने की संभावना है वहीं मुख्यमंत्री आज दिल्ली दौरे पर हैं आज अंतिम चर्चा उनकी केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से और नरेंद्र सिंह तोमर से भी इस मसले पर सूत्रों अनुसार चर्चा हुई है.