मध्यप्रदेश के मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस की सेवावृद्धि को लेकर चल रही अटकलों पर गुरुवार को विराम लग गया। केंद्र सरकार ने मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस को 6 महीने का एक और एक्सटेंशन दे दिया है। इसके बाद बैंस तीस नवंबर तक बतौर चीफ सेक्रेटरी (CS) सेवाएं देंगे।

बैंस की सेवावृद्धि  31 मई को समाप्त हो रही थी। इसके पहले ही उन्हें एक बार और छह माह की सेवावृद्धि दे दी गई। अब बैंस ही प्रदेश के विधानसभा चुनाव करवाएंगे। सीएम शिवराज से बैंस की बेहतर जुगलबंदी मानी जाती है।

बैंस को इससे पहले उनके रिटायरमेंट वाले दिन (30 नवंबर) सेवावृद्धि मिली थी। तब उनका कार्यकाल 6 महीने बढ़ाने का आदेश जारी हुआ था। पंजाब में 13 नवंबर 1962 को जन्मे इकबाल सिंह बैंस ने इलेक्ट्रॉनिक्स में प्रथम श्रेणी में ग्रेजुएशन किया है। भारतीय प्रशासनिक सेवा में चयन के बाद बैंस की पहली पोस्टिंग 21 जनवरी 1993 को सीहोर में हुई थी।