आयरलैंड के गेंदबाज जोश लिटिल T-20 विश्व कप के इतिहास में  हैट्रिक लेने वाले छठे गेंदबाज बन गए। लिटिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ आखिरी मुकाबले में यह इतिहास रचा।
 
सुपर-12 में न्यूजीलैंड और आयरलैंड के बीच मुकाबले में लिटिल ने पारी के 19 वे और अपने चौथे ओवर में लगातार तीन गेंदों पर कीवी कप्तान केन विलियमसन, जिमी नीशम और मिचेल सेंटनर को पवेलियन की राह दिखाई।


जोश लिटिल से पहले आयरलैंड के लिए यह कारनामा बीते T-20 विश्व कप में क्रिस्टोफर कैंफर ने किया था।  लिटिल इस तरह T-20 विश्व कप में आयरलैंड के लिए हैट्रिक लेने वाले दूसरे गेंदबाज बन गए। 

न्यूजीलैंड ने इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हए निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 185 रनों का स्कोर बनाया है। कप्तान केन विलियमसन ने सर्वाधिक 61 रन बनाए। अगर न्यूजीलैंड ने इस मुकाबले में जीत दर्ज़ के तो वह सेमीफ़ाइनल में प्रवेश कर जाएगा।