भारतीय टीम के पूर्व स्टार ऑलराउंडर इरफान पठान और उनके परिवार को एयरपोर्ट पर काफी परेशानियों का सामना करने की घटना सामने आई है। उनके साथ बुरा बर्ताव भी किया गया। इरफान और उनके परिवार को विस्तारा के चेक इन काउंटर पर करीब डेढ़ घंटे तक खड़ा रखा गया। यह बात खुद इरफान पठान ने कही है।
सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर उन्होंने खुलासा किया कि उनके साथ पत्नी और दो बच्चे भी थे। पठान परिवार के साथ दुबई खाना होने के लिए मुंबई एयरपोर्ट पर पहुंचे थे। इसी दौरान उनके साथ एयरपोर्ट पर बुरा बर्ताव किया गया।
इरफान एशिया कप के कमेंट्री पैनल में शामिल हैं। टूर्नामेंट 27 से यूएई में शुरू होने वाला है। इरफान ने कहा है कि कन्फर्म टिकट में विस्तारा ने हेरफेर कर दिया। इस समस्या के समाधान के लिए मुझे काउंटर पर डेढ़ घंटे खड़े रहना पड़ा।