टीम इंडिया और जिम्बाब्वे के बीच खेले गए पहले एकदिवसीय मुकाबले में एक दिलचस्प घटना हुई। मुकाबले से पहले जब भारतीय टीम राष्ट्रगान गा रही थी तब अचानक भारतीय बल्लेबाज ईशान किशन असहज हो गए।  

इस वाकए का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है-

दरअसल ईशान जब पूरी तन्मयता से राष्ट्रगान गा रहे थे तभी एक कीड़ा उड़ता हुआ उनके चेहरे पर आ बैठा। इससे ईशान एक पल के लिए परेशान नजर आए।  हालांकि जल्द ही उन्होंने खुद को सहज कर लिया और दोबारा राष्ट्रगान गाने लगे। ; 

वहीं टीम इंडिया ने यह मुकाबला दस विकेट से जीता। टॉस जीतकर भारतीय टीम ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया और मेजबान जिम्बाब्वे को 40.3 ओवर में 189 रन पर समेट दिया। जवाब में भारत ने 30.5 ओवर में बिना विकेट गंवाए 192 रन बनाकर जीत हासिल कर ली।

लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय सलामी जोड़ी शुभमन गिल और शिखर धवन ने पहले विकेट के लिए 192 रन की मैच विजयी साझेदारी निभाई। गिल ने करियर का तीसरा अर्धशतक लगाते हुए 82 रन की पारी खेली। शिखर धवन ने करियर का 38 वां अर्धशतक लगाते हुए 81 रन ठोके।