भोपाल: राज्य के राजस्व विभाग ने अधिसूचना जारी कर राजधानी भोपाल के निकट ग्राम इस्लाम नगर का नाम बदल कर जगदीशपुर कर दिया।

इसके लिये केंद्र सरकार ने भी एनओसी दे दी है। उल्लेखनीय है कि इस्लामनगर को पहले जगदीशपुर के नाम से जाना जाता था।

यहां पर राजपूत राजा का शासन हुआ करता था। दोस्त मोहम्मद खान ने जगदीशपुर के राजा को धोखे से मार दिया और जगदीशपुर पर कब्जा कर लिया।

जगदीशपुर का नाम बदलकर इस्लामनगर रख दिया। दोस्त मोहम्मद खान ने ही भोपाल शहर की नींव रखी थी। यहां प्राचीन चमन महल एवं रानी महल भी है जो पुरातत्व विभाग के अधीन है।