ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की टी-20 सीरीज का दूसरा मुकाबला नागपुर के विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जाएगा। पहला मुकाबला  गंवाने के बाद भारतीय टीम हर हाल में आज का मैच जीतना चाहेगी। वहीं ऑस्ट्रेलियाई टीम की सीरीज में अजेय बढ़त लेने के इरादे से मैदान में उतरेगी।  

टीम इंडिया T-20 वर्ल्ड कप से पहले अभी तक अपनी बेस्ट इलेवन तलशने में नाकाम रहा है। कभी टॉप ऑर्डर की नाकामी तो तो कभी डेथ ओवर्स की गेंदबाजी टीम इंडिया की मुसीबत बनी हुई है। विकेट कीपर के रूप में ऋषभ पंत और दिनेश कार्तिक को लेकर चल रही कश्मकश भी ख़त्म नहीं हो रही है। 

नागपुर के विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम की पिच गेंदबाजों की मददगार रही है। ऐसे में ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों से पार पाना टीम इंडिया के लिए बड़ी चुनौती होगा। टॉस भी यहां निर्णायक भूमिका में हो सकता है। यहां खेले गए 12 टी-20 इंटरनेशनल में 9 बार पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम को जीत मिली है। 

नागपुर में गुरुवार को काफी बारिश होने के बाद शुक्रवार को भी बारिश के आसार हैं। ऐसे में मौसम खेल का मज़ा बिगाड़ सकता है। अगर मैच रद्द होता है तो टीम इंडिया के लिए सीरीज़ जीतना नामुमकिन हो जायेगा और ऑस्ट्रेलिया पर से सीरीज हार का खतरा भी खत्म हो जाएगा 

टीम इंडिया संभावित प्लेइंग-11: रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, दिनेश कार्तिक, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, हर्षल पटेल, युजवेंद्र चहल, जसप्रीत बुमराह.

ऑस्ट्रेलिया संभावित प्लेइंग-11: आरोन फिंच (कप्तान), जोस इंगलिश, स्टीवन स्मिथ, ग्लैन मैक्सवेल, मैथ्यू वेड (विकेटकीपर), टिम डेविड, कैमरून ग्रीन, एडम जम्पा, पैट कमिंस, जोस हेजलवुड, नाथन एलिस.