प्रमुख बिंदु
50 लाख रुपये की लागत से किए गए अवैध कब्जे को प्रशासन ने किया ध्वस्त।
हजारों वर्ग फुट शासकीय भूमि पर जमा रखा था बदमाश ने अपना कब्जा।
हिस्ट्रीशीटर बदमाश रोहित सोनकर एवं उसके दो भाइयों पर की गई कार्रवाई।
बरेला थाना अंतर्गत ग्राम पुरवा पटपरा में शासकीय भूमि पर कर रखा था कब्जा।
900 वर्ग फुट जमीन पर अवैध एवं अधिकृत रूप से बनाया गया बाउंड्री वॉल, तार की फेंसिंग एवं गेट को जमींदोज किया गया।
हिस्ट्रीशीटर आरोपी के खिलाफ 1 दर्जन से ज्यादा अपराधिक मामले है दर्ज।
कलेक्टर जबलपुर डॉ. इलैया राजा टी. और पुलिस अधीक्षक जबलपुर सिद्धार्थ बहुगुणा के नेतृत्व में निगरानी बदमाश रोहित सोनकर और उसके 2 भाई पवन सोनकर और नीरज सोनकर ने शासकीय भूमि पर कर रखा था कब्जा।
.png)
कार्रवाई में विवाद की स्थिति को देखते हुए भारी पुलिस बल किया गया मौके पर तैनात।
जबलपुर में लगातार दिख रहा है एंटी माफियाओं पर कार्रवाई का असर।
अपराधियों पर कार्रवाई के दौरान जबलपुर एसपी सिद्धार्थ बहुगुणा रहे मौजूद।
जबलपुर में लगातार पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में बदमाशों के अवैध निर्माण और कब्जे पर प्रशासन कर रहा कार्रवाई।
भू माफिया और बदमाशों पर लगातार कार्रवाई कर सरकारी जमीन पर किए गए अवैध निर्माण और बिना परमिशन निर्माण को करा रहे मुक्त।
.png)