भोपाल: राज्य के अल्यपसंख्यक कार्य विभाग ने जैन कल्याण बोर्ड के गठन की अधिसूचना जारी कर दी है। इसमें श्वेताम्बर एवं दिगम्बर जैन समाज से अध्यक्ष की नियुक्ति बारी-बारी से दो-दो वर्ष के कार्यकाल के लिये की जायेगी। राज्य शासन द्वारा नामांकित दो व्यक्ति बोर्ड के सदस्य होंगे। 

बोर्ड के अध्यक्ष को 13 हजार रुपये एवं सदस्य को 10 हजार रुपये मासिक मानदेय दिया जायेगा जबकि अध्यक्ष एवं सदस्य को ए श्रेणी के अधिकारी के बराबर यात्रा दिया जायेगा। इसी प्रकार, अध्यक्ष को 20 हजार रुपये एवं सदस्य को 15 हजार रुपये के किराये के आवास की सुविधा दी जायेगी। बोर्ड को अपने कार्य संपादन के लिये राज्य शासन द्वारा अनुदान राशि दी जायेगी।