Jammu and Kashmir: पुंछ के जिला मजिस्ट्रेट यासीन एम. चौधरी ने शादी समारोहों के दौरान आतिशबाजी, पटाखे फोड़ने, पटाखों की बिक्री और भंडारण पर प्रतिबंध लगा दिया है. एसएसपी (SSP) की जिद और सुरक्षा व आतंकियों की ओर से दी गई चेतावनियों को ध्यान में रखते हुए यह कदम उठाया गया. यह प्रतिबंध अगले आदेश तक लागू रहेगा.

क्यों लिया गया यह फैसला?

एसएसपी(SSP) ने कहा कि शादियों का सीजन होने के कारण लोग भारी मात्रा में पटाखे फोड़ते हैं. इससे आम लोगों समेत सुरक्षा बल और पुलिस इस असमंजस में पड़ जाती है कि कहीं आतंकी हमला तो नहीं हो गया?

वहीं दूसरी ओर आतंकियों की चेतावनी से सुरक्षा बलों के लिए आने वाले दिनों में तत्काल कार्रवाई करने में बाधा आ सकती है. आदेश के तहत पुंछ और सुरनकोट की नगर पालिकाओं को भी इस आदेश को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रचार माध्यमों का इस्तेमाल करने का आदेश दिया गया है.