जम्मू-कश्मीर: पहलगाम में एक बड़ा हादसा हो गया है। ITBP की बस खाई में पलट गई है। बस में करीब 39 जवान सवार थे। इस हादसे में 6 जवान शहीद हो गए। जबकि कई घायल भी हुए हैं। उन्हें इलाज के लिए तुरंत श्रीनगर आर्मी अस्पताल ले जाया गया है। फिलहाल रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

यह हादसा अनंतनाग में चंदनवाड़ी के पास हुआ। अमरनाथ यात्रा में ड्यूटी पर लगे ITBP के जवानों को ले जा रही एक बस यहां दुर्घटनाग्रस्त हो गई। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। खबर है कि इस हादसे में कई जवान घायल भी हुए हैं। फिलहाल उनका इलाज जारी है।

जानकारी के अनुसार, ITBP के जवानों को लेकर बस चंदनवाड़ी से पहलगाम जा रही थी। तभी बस का ब्रेक फेल हो गया और बस खाई में जा गिरी। इस बस में 39 यात्री सवार थे। जिसमें से 37 जवान आईटीबीपी के थे जबकि 2 जम्मू-कश्मीर पुलिस के थे।

पहलगाम से चंदनवाड़ी करीब 16 किमी दूर है। अमरनाथ यात्रा हाल ही में संपन्न हुई है। इस यात्रा में तैनात सुरक्षा बल अपनी-अपनी इकाइयों में लौट रहे हैं। कहा जा रहा है कि ये जवान भी अपनी ड्यूटी समाप्त कर लौट रहे थे। तभी रास्ते में ब्रेक फेल होने से बस खाई में जा गिरी। बस नदी तट के काफी नीचे गड्ढे में जा गिरी। फिलहाल राहत कार्य जारी है।