जम्मू-कश्मीर के हंदवाड़ा में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने प्रतिबंधित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद (JeM) के एक सदस्य को यहां रजवार इलाके से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके पास से हथियार और गोला-बारूद बरामद किया है।

इस मामले में और जानकारी का इंतजार है। दरअसल, घाटी में आतंकियों की यह नापाक साजिश बढ़ती ही जा रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक जम्मू-कश्मीर पुलिस विभिन्न स्तरों पर आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन चला रही है। सुरक्षा बल लगातार आतंकियों को खत्‍म करने में लगे हुए हैं।