जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव नतीजों के लिए वोटों की गिनती शुरू हो गई है। राज्य में 10 साल बाद विधानसभा चुनाव हो रहे हैं। विधानसभा चुनाव नतीजों के लिए वोटों की गिनती शुरू हो गई है। वोटों की गिनती के लिए मतगणना केंद्रों के बाहर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। शुरुआती रुझानों में एनसी-कांग्रेस गठबंधन को बढ़त मिलती दिख रही है।
जम्मू-कश्मीर की 90 विधानसभा सीटों के लिए तीन चरणों में मतदान हुआ। जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल पांच विधायकों को मनोनीत करेंगे। अगर 5 विधायक मनोनीत होते हैं तो यह संख्या बढ़कर 95 हो जाएगी।
तीन चरण के विधानसभा चुनाव में बीजेपी, कांग्रेस-एनसी, पीडीपी समेत कई राजनीतिक दलों के बीच दिलचस्प मुकाबला देखने को मिला। ये तय हो जाएगा कि जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 हटने के बाद कौन सी पार्टी सरकार बनाएगी। हालांकि, एग्जिट पोल के मुताबिक, एनसी-कांग्रेस गठबंधन को राज्य में अधिकतम सीटें जीतने की संभावना है।
चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक, चौथे दौर की गिनती के बाद जम्मू-कश्मीर बीजेपी अध्यक्ष रविंदर रैना नौशेरा से 9661 वोटों से पीछे चल रहे हैं। वहीं जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव नतीजों के रुझानों पर जम्मू-कश्मीर बीजेपी के सह-प्रभारी आशीष सूद ने कहा कि जनता जो भी फैसला करेगी हम उसे स्वीकार करेंगे लेकिन अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी।
रामगढ़ से बीजेपी प्रत्याशी डीके मन्याल करीब 6500 वोटों से आगे चल रहे हैं। सांबा से बीजेपी उम्मीदवार सुरजीत सिंह सलाथिया 15 हजार वोटों से आगे हैं। विजयपुर से बीजेपी प्रत्याशी चंद्र प्रकाश गंगा करीब 7300 वोटों से आगे चल रहे हैं।
जम्मू जिले की 11 सीटों में से 10 सीटों पर BJP आगे चल रही है। अखनूर में बीजेपी प्रत्याशी मोहन लाल करीब चार हजार वोटों से आगे चल रहे हैं। भाजपा प्रत्याशी विक्रम रंधावा ने करीब एक हजार की बढ़त बना ली है। बिश्नाह से बीजेपी प्रत्याशी राजीव कुमार करीब दो हजार वोटों से आगे चल रहे हैं। छंब से निर्दलीय प्रत्याशी सतीश शर्मा ने करीब तीन हजार वोटों से बढ़त बनाई।
जम्मू ईस्ट से बीजेपी उम्मीदवार युद्धवीर सेठी ने करीब पांच हजार की बढ़त बना ली है। जम्मू उत्तर से बीजेपी उम्मीदवार शाम शर्मा दस हजार से ज्यादा वोटों से आगे चल रहे हैं। जम्मू पश्चिम से बीजेपी उम्मीदवार 11 हजार वोटों से आगे चल रहे हैं।
मढ़ से बीजेपी प्रत्याशी करीब आठ हजार वोटों से आगे। नगरोटा से बीजेपी प्रत्याशी करीब 6600 वोटों से आगे चल रहे हैं। जम्मू दक्षिण-आरएसपुरा से भाजपा प्रत्याशी नरेंद्र सिंह ने करीब तीन हजार वोटों से बढ़त बना ली है। सुचेतगढ़ से बीजेपी प्रत्याशी गारू राम ने आठ हजार वोटों से बढ़त बनाई।