Jammu-Kashmir Encounter: जम्मू-कश्मीर में आतंकियों के खिलाफ सुरक्षाबलों ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है. ख़बरों के मुताबिक, कूपवाड़ा में घुसपैठ की कोशिश कर रहे 4 आतंकियों को सुरक्षाबलों ने मार गिराया है.

रिपोर्ट के अनुसार, कुछ दिन पहले कश्मीर में सुरक्षाबलों ने 5 आतंकियों को मार गिराया था. इसके साथ ही एक हफ्ते में अब तक कुल 9 आतंकी मारे जा चुके हैं.

हालांकि, अब भारतीय सेना और पुलिस के संयुक्त ऑपरेशन में 4 अन्य घुसपैठियों के मारे जाने की ख़बर सामने आई है. पुलिस ने बताया कि मारे गए आतंकियों के पास से भारी मात्रा में हथियार, गोला बारूद भी बरामद हुआ है. इस घटना के बाद सीमा पर सुरक्षा और अधिक बढ़ा दी गई है.