जम्मू-कश्मीर के शोपियां में आतंकियों ने एक बार फिर हिंदू कश्मीरियों पर हमला शुरू कर दिया है। आतंकियों ने दो कश्मीरी पंडित भाइयों पर गोली से हमला किया, जिससे एक की मौत हो गई और दूसरे को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
#Terrorists fired upon civilians in an apple orchard in Chotipora area of #Shopian. One person died and one injured. Both belong to minority community. Injured person has been shifted to hospital. Area #cordoned off. Further details shall follow.@JmuKmrPolice
— Kashmir Zone Police (@KashmirPolice) August 16, 2022
कश्मीर में मरने वाले शख्स की पहचान सुनील कुमार के रूप में हुई है। हमले में घायल व्यक्ति की पहचान पिंटू कुमार के रूप में हुई है। टारगेट किलिंग को लेकर कश्मीर में पहले से ही दहशत का माहौल है। हाल ही में इस तरह की घटनाएं पहले भी हुई हैं।
Jammu & Kashmir | One person killed in firing by terrorists on civilians in an apple orchard in Chotipora area of Shopian. The victim's family mourns his death.
— ANI (@ANI) August 16, 2022
A person was also injured in the incident. As per police, both the deceased &injured belong to the minority community. pic.twitter.com/BhaaEXBTya
कश्मीरी हिंदुओं ने कई बार केंद्र सरकार से सुरक्षा देने की अपील भी की। अतीत से लेकर अब तक कश्मीरी हिंदुओं की हत्या पर हमेशा से राजनीति ही हुई है। फिलहाल इस मुद्दे पर ज्यादातर पार्टियां केंद्र सरकार को घेरती नजर आ रही हैं।
घटना के बारे में कश्मीर पुलिस ने कहा कि शोपियां में एक सेब के बाग में आतंकवादियों द्वारा की गई गोलीबारी में एक नागरिक की मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गया। पुलिस ने बताया कि दोनों हमलावर हिंदू थे।
#Terrorists fired upon civilians in an apple orchard in Chotipora area of #Shopian. One person died and one injured. Both belong to minority community. Injured person has been shifted to hospital. Area #cordoned off. Further details shall follow.@JmuKmrPolice
— Kashmir Zone Police (@KashmirPolice) August 16, 2022
कश्मीर पुलिस ने ट्वीट करते हुए बताया कि शोपियां के चोटीपोरा इलाके में एक सेब के बाग में आतंकवादियों ने नागरिकों पर गोलियां चलाईं। एक व्यक्ति की मौत हो गई और एक घायल हो गया। दोनों हिंदू समुदाय से हैं। घायल व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। साथ ही पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है।