वह जिले के मैहर तालुका के नौगवां गांव का निवासी थे। उसके साथ मौजूद अन्य सैनिक घायल हो गए। आतंकवादियों ने शंकर प्रसाद पटेल पर ग्रेनेड फेंका, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। शंकर प्रसाद पटेल सीआईएसएफ में एएसआई थे। एक सप्ताह पहले ही उसने ड्यूटी ज्वाइन की थी। उसके दो बेटे हैं। बड़ा बेटा राजा एनएचएआई में गार्ड है, जबकि सबसे छोटा बेटा सुरेंद्र नागपुर में सॉफ्टवेयर इंजीनियर है। सुरेंद्र ने कहा कि सेना के अधिकारियों के साथ बातचीत की गई है। पिताजी के पार्थिव शरीर को जम्मू-कश्मीर से फ्लाइट से जबलपुर या प्रयागराज (इलाहाबाद) लाया जा सकता है।