JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है। ललन सिंह ने कहा कि पीएम डुप्लीकेट पिछड़ी जाति से हैं। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने खुद को पिछड़ी जाति का बताया था, लेकिन क्या गुजरात में कोई अत्यंत पिछड़ी जाति के लोग हैं? ललन सिंह ने कहा कि जब नरेंद्र मोदी गुजरात के मुख्यमंत्री बने तो उन्होंने अपनी जाति को गुजरात के पिछड़े वर्ग में शामिल किया है।

ललन सिंह अपने इस बेतुके बयान से चर्चा में आ गए हैं। ललन सिंह ने कहा कि अगर कोई 10 साल तक प्रधानमंत्री रहता है तो देश की जनता को हिसाब देना चाहिए लेकिन ये बात पीएम मोदी ने देश की जनता को कभी नहीं बताई। उन्होंने बीजेपी पर भी जमकर निशाना साधा।

ललन सिंह ने  BJP छोड़कर JDU में शामिल लोगों से कहा कि आपने अच्छा काम किया कि आप JDU में शामिल हो गए। क्योंकि BJP गंदी जगह है। ललन सिंह ने कहा कि देश में रोज़गार खत्म हो रहा है। महंगाई पर केंद्र सरकार का कोई नियंत्रण नहीं है। उन्होंने कहा कि सीएम नीतीश द्वारा 2005 से किए गए वादे पूरे किए गए हैं।

वहीं सीएम नीतीश कुमार की कही बात को भी दोहराया, उन्होंने कहा कि  कि वादे पूरे नहीं करने पर नीतिश कभी वोट नहीं मांगेंगे। पीएम मोदी ने ऐसा कभी नहीं कहा।ललन सिंह ने जाति गणना का भी जिक्र किया।  उन्होंने कहा इसमें गलत क्या है। लेकिन भाजपा जानती है कि जाति जनगणना होने पर चुनाव बेनकाब हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि जब केंद्र सरकार इसके लिए तैयार नहीं हुई तब नीतीश कुमार ने जाति गणना कराने का फैसला किया।

ललन सिंह ने कहा कि यहां महंगाई की नहीं, चीते की बात होती है। क्या चीता भूखा रहेगा? और भी इसी तरह के प्रश्न। लल्लन सिंह ने कहा कि देश में रोजगार खत्म हो रहा है। महंगाई पर केंद्र सरकार का कोई नियंत्रण नहीं है। इस बीच उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने कभी चाय बेची है,पर क्या उन्हें चाय बनाना आता भी है?