जीप इलेक्एट्सरिक suv

अमेरिकी ऑटोमेकर जीप भारत समेत ग्लोबल मार्केट में अपनी इलेक्ट्रिक एसयूवी लॉन्च करने के लिए पूरी तरह तैयार है। इलेक्ट्रिक एसयूवी को जीप के सिग्नेचर डिजाइन कंपोनेंट्स के साथ पेश किया जाएगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक, जीप 2023 की दूसरी तिमाही में अपनी पहली इलेक्ट्रिक एसयूवी लॉन्च कर सकती है। इस एसयूवी को STLA आर्किटेक्चर पर विकसित किया जाएगा। आइए जानें जीप की पहली इलेक्ट्रिक एसयूवी में क्या है खास।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Jeep (@jeep)

स्टेलंटिस के सीईओ कार्लोस तवारेस ने कहा कि इलेक्ट्रिक एसयूवी एक पारिवारिक वाहन होगा। यह एक ऑफ-रोड जीप होगी। इसके अलावा एक और जीप ईवी होगी, जिसे 2024 में कंपनी के पोर्टफोलियो में जोड़ा जाएगा। तवारेस ने अपकमिंग ईवी की तस्वीरें भी शेयर की हैं। हालांकि, उन्होंने इलेक्ट्रिक एसयूवी के नाम का खुलासा नहीं किया। जीप की पहली इलेक्ट्रिक एसयूवी में केबिन एडवांस होगा। जीप उन्नत तकनीक से लैस होगी। किसी अन्य इलेक्ट्रिक कार या एसयूवी में ऐसी विशेषताएं नहीं होंगी। इस प्रीमियम इलेक्ट्रिक एसयूवी के एक बार चार्ज करने पर बेहतरीन क्रूज़िंग रेंज पेश करने की उम्मीद है।

जीप इलेक्ट्रिक एसयूवी का डिजाइन मौजूदा जीप कंपास जैसा ही है। इसमें एलईडी हेडलैम्प्स और इंटीग्रेटेड एलईडी डे-टाइम रनिंग लाइट्स हैं। इसमें वर्टिकल स्लैट्स हैं लेकिन स्टैंडर्ड मॉडल की तरह मेश ग्रिल नहीं है। इसकी जगह ब्लैक पैनल्स का इस्तेमाल किया गया है। बंपर में ब्लैक मेश ग्रिल है, जबकि स्किड प्लेट दिखाई दे रही है। इलेक्ट्रिक एसयूवी में डुअल-टोन बॉडी पेंट, स्पोर्टी अलॉय व्हील, मोटी ब्लैक क्लैड्डिंग मिलती है। कैरेक्टर लाइन कार को और भी आकर्षक बनाती है। रियर पैसेंजर डोर सी-पिलर पर स्थित है। इसके अलावा, एसयूवी में स्लोपिंग लुकिंग टेलगेट, रूफ स्पॉइलर, एलईडी टेल लाइट्स और चंकी ब्लैक बंपर दिया गया है।