अवंतिका एक्सप्रेस से युवक स्टेशन पर उतरा
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार की सुबह मुंबई से आई अवंतिका एक्सप्रेस से एक छात्र स्टेशन पर उतरा और बाहर खड़ा होकर किसी का इंतजार कर रहा था. ।
चीफ गार्ड मंगू सिंह यादव व रिजर्व चेतन नरवाले मौके पर पहुंचे, बैग की तलाशी ली।
जीआरपी थाना प्रभारी जेएल अहिरवाल ने बताया कि पूछताछ में छात्र ने अपना नाम पुष्पेंद्र पुत्र रवि जाट निवासी गांव बिलपंक बताया. उसका कहना है कि सोने कारोबारी सुभाष सेठ का है।
जब्त किए गए गहनों में 11 अंगूठियां, 6 चेन और 11 मंगलसूत्र हैं। उसके पास से जेवर के कागजात नहीं मिले। इंदौर के जीएसटी और आयकर विभाग को सारी जानकारी दे दी गई है। उनकी टीम अब मामले की आगे की जांच करेगी।