Jharkhand News: चाईबासा में IED ब्लास्ट, नक्सली हमले में  तीन CRPF जवान घायल


Image Credit : X

स्टोरी हाइलाइट्स

Jharkhand News: घायल जवानों को एयरलिफ्ट कर इलाज के लिए रांची ले जाया गया..!!

Jharkhand News: झारखंड के पश्चिमी सिंहभूमी जिले के चाइबासा में IED विस्फोट की ख़बर सामने आई है। यहां सीआरपीएफ के तीन जवान घायल हो गए। घायलों को एयरलिफ्ट कर रांची ले जाया गया है।

पुलिस ने बताया कि घायल जवानों को इलाज के लिए रांची ले जाया गया। कोल्हान के डीआईजी मनोज रतन चोथे ने बताया कि यह घटना मनोहरपुर थाना क्षेत्र के सारंडा जंगलों के बलिवा में उस समय हुई जब सीआरपीएफ की 197 बटालियन के जवान तलाशी अभियान के लिए वहां गए थे।

उन्होंने बताया, 'तलाशी अभियान के दौरान आईईडी विस्फोट हो गया और तीन जवान घायल हो गए। झारखंड DGP अनुराग गुप्ता ने कहा, "हमारे तीन जवान घायल हुए हैं, महिला ऑपरेटर के पैर में गंभीर चोट आई है, उनका कहना है, कि हम रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं। जरूरत पड़ने पर हम उन्हें एयर एंबुलेंस से दिल्ली भेजेंगे। हम अपने जवानों के साथ खड़े हैं, किसी भी तरह की कमी नहीं होने देंगे।