झारखंड के देवघर में त्रिकूट पहाड़ी पर बड़ा हादसा हो गया है। रविवार की देर शाम पर्यटकों के लिए चलाए जा रहे रोपवे की कई ट्रालियां आपस में टकरा गईं। जिसमें एक महिला की मौत हो गई जबकि 48 लोग अभी भी फंसे हुए हैं। रोपवे में फंसे लोगों तक प्रशासन की ओर से ड्रोन से खाना-पानी भेजा गया।
#WATCH | Rescue operation underway at ropeway site near Trikut in Deoghar, Jharkhand pic.twitter.com/1g1qugjuTS
— ANI (@ANI) April 11, 2022
जानकारी के अनुसार, अभी भी 48 लोग ट्रॉलियों में फंसे हुए हैं। फंसे हुए लोगों को निकालने के लिए भारतीय वायुसेना के दो एमआई-17 हेलीकॉप्टरों से अब बचाव अभियान चलाया जा रहा है। एनडीआरएफ की एक टीम हेलीकॉप्टर की मदद से फंसे हुए लोगों को निकालने के लिए लगातार बचाव अभियान चला रही है। हालांकि, हेलीकॉप्टर से तेज हवाओं के कारण ट्रॉलियां हिलने लगी, जिससे फंसे लोगों का बाहर निकलना मुश्किल हो गया।
#UPDATE | One person rescued as ITBP & NDRF personnel carry out rescue operations at ropeway site near Trikut, Deoghar in Jharkhand pic.twitter.com/HnU5FaO3Cj
— ANI (@ANI) April 11, 2022
देवघर जिला प्रशासन के आला अधिकारी भी मौके पर पहुचें और जल्द से जल्द लोगों को निकालने का प्रयास किया जा रहा हैं। दरअसल, रविवार को रामनवमी के मौके पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां श्रद्धासुमन अर्पित करने पहुंचे थे, वे रोप-वे पर सवार थे। हादसा उस समय हुआ जब रोप-वे ट्राली आपस में टकरा गई।
रोपवे का संचालन करने वाली एजेंसी को ब्लैक लिस्टेड किया जाएगा :
झारखंड के देवघर में रामनवमी के मौके पर त्रिकुट पर्वत पर पूजा करने और सैर करने के लिए सैंकड़ों सैलानी पहुचें थे। यहां राहत कार्य में 2 हेलीकॉप्टर तैनात किए गए हैं। रोप-वे जमीन से करीब 2500 फीट ऊपर है। इसलिए ऑपरेशन शुरू करने से पहले पुख्ता सुरक्षा का इंतजार किया गया। झारखंड के पर्यटन मंत्री हाफिजुल हसन ने कहा कि दामोदर घाटी निगम, जो रोपवे का संचालन करता है, उसे अब ब्लैक लिस्टेड किया जायेगा।