मध्यप्रदेश विधानसभा का बजट सत्र सोमवार से शुरू हो गया। एक मार्च को प्रदेश के वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा बजट पेश पेश करेंगे। पहले दिन कांग्रेस विधायक और पूर्वमंत्री जीतू पटवारी हल लेकर विधानसभा पहुंचे।
जीतू पटवारी को हल ले जाने पर विधानसभा में सुरक्षाकर्मियों ने रोका तो इस दौरान जमकर बहस भी हुई। जीतू पटवारी सुरक्षाकर्मियों से तीखी बहस करते नज़र आये। पटवारी का कहाँ था कि जब सीएम शिवराज सिंह चौहान हेलीकाप्टर में गेंती लेकर चल सकते है तो हम भी किसानों की माँगों को लेकर हल लेकर आये हैं।
राज्यपाल के अभिभाषण के साथ बजट सत्र की शुरुआत हुई। मप्र विधानसभा के सत्र के शुरुआत के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान, नेताप्रतिपक्ष गोविंद सिंह ने विधानसभा पहुंचे राज्यपाल मंगु भाई पटेल का अभिवादन किया।
यह मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के कार्यकाल का आखिरी बजट सत्र है। सत्र पूरे एक महीने तक चलेगा। 27 मार्च को इसका समापन होगा। चुनावी साल में कांग्रेस बेरोजगारी, महिला अपराध, खनन, महंगाई, सड़कें और भ्रष्टाचार के मुद्दों पर सत्ताधारी दल बीजेपी को घेरने का इस सत्र में प्रयास करेगी।